भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Success Story: कोटा की मेहनत, दिल्ली का सपना: ध्रुव कात्यायन JEE Advanced...


Last Updated:

JEE Advanced 2026: जमशेदपुर के ध्रुव कात्यायन ने JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक 295 हासिल कर कोल्हान टॉपर बने हैं. वह IIT दिल्ली में Mathematics and Computing पढ़ना चाहते हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता का राज.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर: झारखंड में जमशेदपुर के प्रतिभाशाली छात्र ध्रुव कात्यायन ने JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक 295 हासिल कर पूरे कोल्हान क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है. इस शानदार सफलता के साथ वह कोल्हान टॉपर बन गए हैं. उनकी उपलब्धि से परिवार, शिक्षक और शहर के लोग बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं. ध्रुव के पिता हरे राम झा टाटा स्टील में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता नीतू झा गृहिणी हैं. उनकी बड़ी बहन श्रेया भी इंजीनियर हैं और वर्तमान में एक बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी में कार्यरत हैं.

कोटा की इस कोचिंग में की थी पढ़ाई

ध्रुव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जमशेदपुर में ही पूरी की. उन्होंने 10वीं की पढ़ाई राजेंद्र विद्यालय से की, जहां उन्हें 97 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा का रुख किया और एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया. वहीं से उन्होंने 12वीं की परीक्षा 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की. JEE Main में उन्हें 99.97 परसेंटाइल प्राप्त हुआ था, जिससे उनकी ऑल इंडिया रैंक 429 आई थी. अब JEE Advanced में 295वीं रैंक हासिल कर उन्होंने अपनी मेहनत को नई ऊंचाई दी है.

वहीं, अपने आगे की पढ़ाई को लेकर ध्रुव बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि वह IIT दिल्ली में Mathematics and Computing शाखा में दाखिला लेना चाहते हैं. उनका मानना है कि IIT केवल पढ़ाई का संस्थान नहीं, बल्कि खुद को पहचानने और नए अवसरों को खोजने का मंच भी है. वह आने वाले वर्षों में अपनी रुचियों और संभावनाओं को और बेहतर तरीके से एक्सप्लोर करना चाहते हैं.

इस खेल में रूचि रखते हैं ध्रुव

वहीं, पढ़ाई के अलावा ध्रुव की रुचि शतरंज में भी रही है. स्कूल के दिनों से ही वह चेस के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं. उनका मानना है कि शतरंज ने उन्हें धैर्य, रणनीति और कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में मदद की, जिसका लाभ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान भी मिला.

JEE की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ध्रुव का संदेश बेहद सरल और प्रेरणादायक है. उनका कहना है कि यह परीक्षा उतनी कठिन नहीं है, जितनी लोग समझते हैं, बल्कि पूरा खेल सही माइंडसेट का होता है. उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने दिमाग को शांत और स्थिर रखना चाहिए तथा शिक्षकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन करना चाहिए. रोज मिलने वाले होमवर्क और अभ्यास को नियमित रूप से पूरा करना सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.

छात्रों को दिया ये मंत्र

ध्रुव ने सलाह दी कि शुरुआत में केमिस्ट्री पर अधिक ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बाद में यही विषय सबसे आसान महसूस होने लगता है. वहीं, मैथ्स और फिजिक्स का प्रतिदिन अभ्यास करना बेहद जरूरी है. उन्होंने छात्रों को सेल्फ नोट्स और शॉर्ट नोट्स बनाने की भी सलाह दी. इसके अलावा एक अलग कॉपी में केवल अपनी गलतियां लिखने और परीक्षा से दो-तीन दिन पहले उन्हीं गलतियों को दोहराने की बात कही. उनका मानना है कि परीक्षा के अंतिम दिनों में तनाव लेने के बजाय परिवार के साथ समय बिताना और सकारात्मक रहना बेहतर प्रदर्शन की सबसे बड़ी कुंजी है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top