Last Updated:
Ranchi Perfume Engineer Dharma: रांची के परफ्यूम इंजीनियर धर्मा की कंपनी धर्म स्पिरिचुअल लिमिटेड का टर्नओवर 2 करोड़ से ज्यादा है. आज उनके पास 40 से अधिक कर्मचारी हैं. अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन भी इनके परफ्यूम के फैन हैं. आइये जानते हैं धर्मा की सफलता के बारे में.
रांची: झाराखंड की राजधानी रांची के धर्मा जो की परफ्यूम बनाने का काम करते हैं और लोग उन्हें परफ्यूम इंजीनियर बोलते हैं. आपकी आंखों के सामने ही वह आपको परफ्यूम बनाकर दे देंगे. इसकी सबसे खास बात यह है कि जो भी महक आपको चाहिए अब बस इनको बता दीजिए. वह तुरंत फार्मूला तैयार करके आपके सामने आपको बना कर दे देंगे. वह बड़े-बड़े ब्रांड को एक मिनट में कॉपी कर लेते हैं.
धर्मा की आज खुद की फैक्ट्री है और टर्न ओवर 2 करोड़ से अधिक है. इसकी सबसे खास बात यह है कि वह खुद 10वीं पास हैं. धर्मा बताते हैं उनकी खुद की कंपनी है, जिसका नाम धर्म स्पिरिचुअल लिमिटेड है. इस कंपनी के तहत वह अपने हाथों से सारे परफ्यूम को मैन्युफैक्चर करते हैं. आप मुझे बाहर से एक पत्ता या फिर एक फूल तोड़ कर दे दीजिए और बोलिए कि इसका सुगंध तैयार कर दीजिए, वह 1 मिनट में तैयार करके दे देंगे.
40 लोग करते हैं इनके कंपनी में काम
धर्मा बताते हैं कि वह 10वीं पास हैं और घर से ₹1 भी नहीं लिया था. किसी से कोई सहायता नहीं मिली. परफ्यूम का ऐसा नशा था कि बचपन में जो पॉकेट मनी मिलता था. लोग उसे लेकर रेस्टोरेंट जाते या इधर-उधर मेले में जाते थे और वह परफ्यूम की दुकान तलाशते थे और वहां से अलग-अलग सुगंध को समझता थे कि यह क्या है और यह कैसे बनता है. इस तरह से उनकी दीवानगी थी. उन्होंने परिवार को बताया भी कि परफ्यूम बनाना चाहता हैं, तो लोगों ने कहा कि ये पागल है.
ऐसे में उन्होंने खुद ही 4 साल सिर्फ और सिर्फ परफ्यूम बनाने में लगा दिया. उन्हें 4 साल लगा अपने आप को एक्सपर्ट करने में ट्रेनिंग भी ली, लेकिन, ट्रेनिंग से अधिक खुद की मेहनत रंग लाई. वह हर दिन 10 -12 घंटा परफ्यूम बनाते थे और आज आलम यह है कि उनकी खुद की फैक्ट्री है और साथ में वर्कर भी हैं. जहां 40 लोग काम करते हैं.
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी है दीवानें
उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं, बॉलीवुड के डायरेक्टर अनुराग बसु और एक्टर कार्तिक आर्यन तक उनसे परफ्यूम ले चूके हैं. अपने इंस्टाग्राम ऑफिशल हैंडल में उन्होंने इसका वीडियो भी डाला है. जहां एक बोतल की कीमत ₹300 से शुरू होकर 30,000 तक जाता है. लोग डिमांड करके 30,000 का बोतल ले जाते हैं. ऐसे में उन्हें लगता है कि अगर किसी एक चीज के प्रति अगर आप पूरी तरह समर्पित हो जाएं और पूरी ईमानदारी से तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें