भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

There will be no discrepancy in the voter list, every application for...



विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के बाद अब दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है।

.

शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में बीएलओ सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अपडेटेड एवं विश्वसनीय बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा करते हुए कई अहम निर्देश दिए गए।

एसडीओ ने कहा कि दावा एवं आपत्ति की अवधि के दौरान प्राप्त होने वाले प्रपत्र-6 (नए मतदाता का नाम जोड़ने) एवं प्रपत्र-8 (संशोधन) से संबंधित सभी आवेदनों का नियमानुसार और समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं और किसी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसके लिए बीएलओ सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें।

बैठक में आगामी विशेष कैंप, ग्रामसभा तथा होम-टू-रोल वेरिफिकेशन कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि मतदान केंद्र स्तर पर अधिक से अधिक मतदाताओं को SIR-2026 की प्रक्रिया की जानकारी दी जाए तथा पात्र नागरिकों को दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में सुनिश्चित करना तथा मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है। इसके लिए सभी कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, इसलिए इस अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top