भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

TMC Crisis Live:क्यों बिखर रही TMC, क्या अभिषेक बनर्जी जिम्मेदार? सुकांत मजूमदार...


TMC Crisis Live Updates: पश्चिम बंगाल की राजनीति में कभी अजेय मानी जाने वाली तृणमूल कांग्रेस अब अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजरती दिख रही है. विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के भीतर जो असंतोष शुरू हुआ था, वह अब खुली बगावत में बदलता नजर आ रहा है. एक समय ममता बनर्जी की सबसे मजबूत राजनीतिक दीवार मानी जाने वाली TMC अब अंदर से दरकती दिखाई दे रही है. विधायक, सांसद और पुराने नेता लगातार पार्टी लाइन से अलग होते जा रहे हैं. इसी बीच TMC सांसद अरूप चक्रवर्ती का NDA को समर्थन देने का संकेत ममता बनर्जी के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है. राजनीतिक गलियारों में इसे सिर्फ एक नेता का रुख बदलना नहीं, बल्कि TMC के अंदर तेजी से बढ़ती बेचैनी का बड़ा संकेत माना जा रहा है. पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं और विपक्ष इसे ममता युग के कमजोर पड़ने की शुरुआत बता रहा है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने पार्टी में जारी बगावत के बीच बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सांसदों को डराकर, धमकाकर और पैसे देकर तोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ’50 लाख से 5 करोड़ रुपए तक देकर सांसदों को सेट किया गया.’

TMC में बगावत का यह दौर ऐसे समय में सामने आया है जब पार्टी पहले से ही कई मोर्चों पर दबाव झेल रही है. विधानसभा में 58 बागी विधायकों का अलग गुट बनाना, लोकसभा सांसदों के भीतर असंतोष और राज्यसभा में लगातार इस्तीफों ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बारासात सांसद काकोली घोष दस्तिदार पहले ही दावा कर चुकी हैं कि करीब 20 सांसद उनके गुट के संपर्क में हैं और NDA को समर्थन देने के लिए तैयार हैं. अब अरूप चक्रवर्ती के समर्थन ने इस संकट को और गहरा कर दिया है. दूसरी तरफ अभिषेक बनर्जी से CID की लंबी पूछताछ ने भी राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है. TMC अब सिर्फ विपक्ष के हमलों से नहीं, बल्कि अपने ही नेताओं की नाराजगी से घिरी हुई दिख रही है.

TMC के भीतर राजनीतिक संकट के बीच अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही हैं. फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID ने उनसे करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी उनके कई जवाबों से संतुष्ट नहीं थी. विपक्ष इसे TMC नेतृत्व पर बढ़ते दबाव के तौर पर देख रहा है.

TMC Crisis Live: TMC में लोकतांत्रिक तरीके से नहीं चल रही थी संसदीय पार्टी: ऋतब्रत बनर्जी

टीएमसी संकट लाइव: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और TMC से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर बागी सांसदों की संख्या 20 से ज्यादा भी हो जाए तो उन्हें हैरानी नहीं होगी, क्योंकि संसदीय दल को जिस तरीके से चलाया जा रहा था वह पूरी तरह लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ था. ऋतब्रत ने दावा किया कि सांसदों को स्वतंत्र रूप से सवाल पूछने का अधिकार नहीं दिया जा रहा था. उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में उन्होंने कोई सवाल नहीं पूछा, क्योंकि पार्टी की रिसर्च टीम पहले से सवाल तय कर रही थी. उनके मुताबिक यह पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

TMC Crisis News Live: पाप और भ्रष्टाचार की नींव पर बना TMC का किला ढह रहा: तरुण चुघ का हमला

टीएमसी संक लाइव अपडेट्स: BJP नेता और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ‘पाप, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, लूट और तुष्टिकरण की राजनीति पर बना TMC का जर्जर किला अब ताश के पत्तों की तरह बिखर रहा है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि जिन नेताओं ने पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का केंद्र बना दिया, अब जनता द्वारा सत्ता से बाहर किए जाने के बाद वही अपने कर्मों का बोझ झेल रहे हैं.

TMC Crisis Live Updates: शाइना NC का ममता पर हमला: आप अब भी आंखों पर पट्टी बांधे हैं

टीएमसी संकट न्यूज लाइव: शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना NC ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी पर अभिषेक बनर्जी से जुड़े आरोपों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. फर्जी हस्ताक्षर विवाद और TMC के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी के बयानों का जिक्र करते हुए शाइना ने कहा कि अब पार्टी के अपने नेता ही सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि लगातार बढ़ते आरोपों और नेताओं के पार्टी छोड़ने के बावजूद ममता बनर्जी संकट को स्वीकार नहीं कर रही हैं. शाइना NC ने चेतावनी दी कि अगर TMC नेतृत्व ‘जागा नहीं’ तो पार्टी अस्तित्व के संकट में फंस सकती है.

TMC Crisis Live: TMC भ्रष्टाचार जांच अभी सिर्फ शुरुआत: दिलीप घोष

टीएमसी संकट लाइव: पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामलों में चल रही CID जांच ‘सिर्फ शुरुआत’ है. जलपाईगुड़ी में बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि TMC शासन के दौरान हुए कथित अपराधों में हर स्तर के लोग शामिल रहे हैं. दिलीप घोष ने कहा कि जांच लगातार आगे बढ़ रही है और जैसे-जैसे सबूत सामने आएंगे, उसी के मुताबिक कार्रवाई भी होगी.

TMC Crisis News Live: अभिषेक बनर्जी के उभार से TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह: सुकांत मजूमदार का दावा

टीएमसी संक लाइव अपडेट्स: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस में बढ़ती दरार, खासकर सांसदों के बीच, अभिषेक बनर्जी के तेजी से बढ़ते प्रभाव को लेकर लंबे समय से चली आ रही नाराजगी का नतीजा है. सिलीगुड़ी में बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि TMC के कई वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की “पैराशूट एंट्री” से कभी सहज नहीं थे. मजूमदार ने यह भी कहा कि अब जब TMC सत्ता में नहीं है, तो पार्टी के भीतर दबे हुए मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं.

TMC Crisis Live Updates: कीर्ति आजाद बोले- कल्याण बनर्जी और अभिषेक के बीच विवाद सुलझ गया

टीएमसी संकट न्यूज लाइव: तृणमूल कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने दावा किया है कि कल्याण बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के बीच चल रहा विवाद अब सुलझ चुका है. उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी भावुक इंसान हैं और ‘दीदी’ यानी ममता बनर्जी के साथ उनके अच्छे संबंध हैं. कीर्ति आजाद ने बागी नेताओं पर भी तीखा हमला बोला और काकोली घोष दस्तीदार की नीयत पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बागी नेताओं ने रिश्वत ली है और उनके पास इससे जुड़ी जानकारी मौजूद है, जिसे वह सही समय पर सार्वजनिक करेंगे. साथ ही उन्होंने बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़े पद और मौके दिए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने TMC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

TMC Crisis Live: यूसुफ पठान को डराने का आरोप

टीएमसी संकट लाइव: TMC नेता ने आरोप लगाया कि यूसुफ पठान को अमित शाह के कार्यालय से बुलाकर डराया गया. उन्होंने कहा कि देश के ‘चारों स्तंभ टूट चुके हैं’ और राजनीतिक नैतिकता खत्म होती जा रही है. साथ ही उन्होंने निशिकांत दूबे को ‘मेरा छोटा भाई’ बताते हुए उन पर भी तीखा हमला बोला.

TMC Crisis News Live: अलग गुट बन ही नहीं सकता: कीर्ति आजाद

टीएमसी संक लाइव अपडेट्स: कीर्ति आजाद ने कहा कि लोकसभा में अलग गुट को मान्यता मिलना आसान नहीं है और ‘पूरी पार्टी का विलय करना होगा.’ उन्होंने दावा किया कि पहले केवल आठ सांसद थे, लेकिन बाद में दबाव और पैसों के जरिए संख्या बढ़ाई गई. उन्होंने यह भी कहा कि सायोनी घोष ने हाल ही में माला रॉय के साथ हस्ताक्षर किए थे और माला रॉय के हस्ताक्षर की स्याही भी अलग है.

TMC Crisis Live Updates: ‘ऑपरेशन लोटस चल रहा है’, TMC नेता कीर्ति आजाद का बड़ा हमला

टीएमसी संकट न्यूज लाइव: तृणमूल कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने पार्टी में जारी बगावत के बीच बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. एयरगन के साथ नजर आए कीर्ति आजाद ने कहा कि वह सिर्फ प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन ‘अगर कहानी बनानी हो तो कह सकता हूं कि मेरी सुरक्षा हटा दी गई है, इसलिए खुद की सुरक्षा कर रहा हूं.’ उन्होंने दावा किया कि ‘आजकल निशिकांत दूबे बीजेपी के कुबेर बने हुए हैं और ऑपरेशन लोटस चल रहा है.’ कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि सांसदों को डराकर, धमकाकर और पैसे देकर तोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ’50 लाख से 5 करोड़ रुपए तक देकर सांसदों को सेट किया गया.’

TMC Crisis Live: बागी सांसद काकोली ने उठाए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल

टीएमसी संकट लाइव: TMC में जारी सियासी संकट के बीच बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और विदेश मंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दे उठाए हैं. उन्होंने राज्यसभा सांसद इमरान के कथित बांग्लादेशी कट्टरपंथी संगठनों से संबंधों की खबरों की जांच कराने की मांग की है. साथ ही काकोली ने पश्चिम बंगाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा, खासकर रणनीतिक रूप से अहम ‘चिकन नेक’ यानी सिलीगुड़ी कॉरिडोर इलाके में भारतीय सेना और BSF को जमीन आवंटन नहीं किए जाने के आरोपों की भी जांच कराने की मांग उठाई है.

TMC Crisis News Live: TMC संकट गहराया, 19 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से किया संपर्क

टीएमसी संक लाइव अपडेट्स: तृणमूल कांग्रेस में जारी सियासी संकट के बीच पार्टी से अलग हुए 20 में से 19 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर कार्यालय को अपने नाम सौंप दिए हैं. सूत्रों के मुताबिक 18 मई को भेजी गई इस सूची में काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, यूसुफ पठान, सायोनी घोष, रचना बनर्जी और दीपक अधिकारी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पार्टी के भीतर जारी उथल-पुथल के बीच बागी गुट अलग पहचान बनाने की कोशिश में जुटा है.

TMC Crisis Live Updates: बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने केंद्र और राज्य सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया

टीएमसी संकट न्यूज लाइव: तृणमूल कांग्रेस में बढ़ते सियासी संकट के बीच बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने बड़ा बयान दिया है. CNN-News18 से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह पार्टी के बागी गुट में शामिल हो चुके हैं और यह गुट केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार दोनों को समर्थन देने के लिए तैयार है. चक्रवर्ती ने साफ कहा, ‘हम BJP के खिलाफ नहीं हैं. हम देश के खिलाफ नहीं हैं.’ उनके इस बयान के बाद TMC के भीतर बढ़ती टूट और राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है.

TMC Crisis Live: साढ़े 5 घंटे CID की पूछताछ में अभिषेक बनर्जी से कई सवाल

टीएमसी संकट लाइव: तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी से फर्जी हस्ताक्षर और गायब रेजोल्यूशन बुक मामले में CID ने करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी उनके कई जवाबों से संतुष्ट नहीं दिखी. CID सूत्रों का दावा है कि विपक्ष के नेता के चयन की प्रक्रिया और अनुपस्थित विधायकों के हस्ताक्षरों को लेकर पूछताछ में कई विरोधाभास सामने आए हैं. साथ ही गायब बैठक रेजोल्यूशन बुक को लेकर भी जांच एजेंसी ने अभिषेक से कड़े सवाल किए.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top