Last Updated:
Thalapathy Vijay Oath Ceremony Update: थलापति विजय का रविवार को शपथ लेंगे. उनके साथ 9 मंत्रियों का भी शपथ होगा. शनिवार देर शाम राज्यपाल अर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. थलापति विजय ने शनिवार देर शाम राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकत कर 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा, जिसके बाद ही राज्यपाल ने उनको सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.

रविवार को विजय का होगा शपथ समारोह.
Thalapathy Vijay Oath Ceremony Update: पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु में चल रही राजनीतिक उलझन शनिवार शाम को खत्म हो गई. तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रेसिडेंट और सबसे बड़ी पार्टी के नेता सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई के लोक भवन में गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और 234 सदस्यों वाले सदन में चुने गए 120 विधायकों के सपोर्ट से सरकार बनाने का दावा पेश किया. रविवार यानी कि 10 मई को उनका शपथ समारोह होगा. मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक विजय 9 मंत्रियों के साथ चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में शपथ लेंगे.
बताते चलें कि तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद टीवीके पार्टी प्रेसिडेंट सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के गवर्नर आर.वी. अर्लेकर ने भारत के संविधान के आर्टिकल 164 के तहत सीएम-डेजिग्नेट अपॉइंट किया.
108 सीटों पर जीत के साथ राजनीतिक हलचल पैदा कर दिया
सोमवार, 4 मई को तमिलनाडु विधान सभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए. नतीजों में उनकी पार्टी सबको चौंका दिया. 108 सीटों के साथ राज्य के पॉलिटिकल माहौल को बदलकर रख दिया. उनकी पार्टी जो कि केवल दो साल पुरानी है, ने दो द्रविड़ पार्टियों – DMK और AIADMK की लगभग छह दशक पुरानी एकछत्र राज को खत्म कर पॉलिटिकल एनालिस्ट को भी चौंका दिया.
कितनी सीटें मिलीं
234 सदस्यों वाली असेंबली में 108 सीटों पर विजय की पार्टी को बहुमत मिला. हालांकि, उनकी पार्टी बहुमत से 10 सीट कम थीं. टीवीके के लिए सत्ता में आसानी से आने का रास्ता तैयार लग रहा था, लेकिन रास्ता आसान नहीं रहा. राज्यपाल ने उनको दो बार राजभवन से ये कहकर लौटा दिया कि उनके पास सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 11 सीटें नहीं थीं. उनको बहुमत हासिल करने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उनके समर्थन में कांग्रेस के पांच विधायक, सीपीआई, सीपीआई-एम, वीसीके और एआईयूएमएल से 2-2 सीटों का समर्थन मिला. जिसके बाद शनिवार को विजय राजभवन में राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकात की. आखिरकार, जब विजय तमाम पार्टियों के समर्थन से बहुमत के जादुई आंकड़ों को छू लिए तब राज्यपाल ने उनको सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया साथ ही उनको सीएम-डेजिग्नेट अपॉइंट किया.
About the Author
Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें