भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

West Bengal Bullet Train : बंगाल में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, लखनऊ-पटना होते...


होमताजा खबरदेश

बंगाल में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, लखनऊ-पटना होते हुए पहुंचेगी चिकन नेक

Last Updated:

West Bengal Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के लिए कई बड़ी रेलवे परियोजनाओं का ऐलान किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य को जल्द ही बुलेट ट्रेन की सौगात मिलेगी. उन्होंने बताया कि यह प्रस्तावित हाईस्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली से सिलीगुड़ी तक जाएगा और इसके रास्ते में लखनऊ, वाराणसी और पटना जैसे प्रमुख शहर शामिल होंगे. इस बुलेट ट्रेन के शुरू होने के बाद दिल्ली से सिलीगुड़ी की यात्रा महज छह घंटे में पूरी की जा सकेगी.

बंगाल में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, लखनऊ-पटना होते हुए पहुंचेगी चिकन नेकZoom

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लिए कई बड़ी रेलवे परियोजनाओं का ऐलान किया है.

पश्चिम बंगाल को जल्द ही बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लिए कई बड़ी रेलवे परियोजनाओं का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि प्रस्तावित हाईस्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली से सिलीगुड़ी तक जाएगा और इसके रास्ते में लखनऊ, वाराणसी और पटना जैसे प्रमुख शहर शामिल होंगे. इस बुलेट ट्रेन के शुरू होने के बाद दिल्ली से सिलीगुड़ी की यात्रा महज छह घंटे में पूरी की जा सकेगी.

यह पहला मौका था, जब अश्विनी वैष्णव के साथ पूरा रेलवे बोर्ड कोलकाता दौरे पर पहुंचा और सभी पेंडिंग प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने चर्चा की. इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में रेलवे ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि यूपीए सरकार के समय राज्य के रेलवे विकास के लिए जहां करीब 4,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, वहीं मौजूदा सरकार ने यह राशि बढ़ाकर 14,205 करोड़ रुपये कर दी है.

अब तेजी से बढ़ेगा रेल प्रोजेक्ट का काम

वैष्णव ने कहा कि लंबे समय तक कई रेलवे परियोजनाएं प्रशासनिक मंजूरी और भूमि संबंधी अड़चनों के कारण अटकी रहीं. कुछ मामलों में विवाद अदालतों तक पहुंच गए थे. उन्होंने कहा कि अब इन बाधाओं को दूर कर परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top