भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अन्नपूर्णा सेवा के तहत भोजन व छाछ वितरित



रांची | मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने ‘अन्नपूर्णा सेवा’ के तहत जरूरतमंदों के बीच भोजन के साथ ठंडी छाछ का वितरण किया। शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के स्लोगन “प्यार बांटते चलो” के अंतर्गत संचालित इस अभियान का तीसरा महीना सफलतापूर्वक पूरा होने पर सेवा कार्यक्रम माहेश्वरी भवन के पास आयोजित हुआ। आयोजन में कोमल पोद्दार के सहयोग से भोजन सामग्री की व्यवस्था की गई और गर्मी को देखते हुए छाछ भी बांटी गई। मौके पर शुभा अग्रवाल, कविता सोमानी, कोमल पोद्दार, वीना शर्मा और शायरी अग्रवाल, वर्षा धानुका व डॉली बंसल थी। वेदिका सिंघानिया के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top