Last Updated:
शशि थरूर ने देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की मजबूत स्थिति का दावा किया है. उन्होंने सांगठनिक तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि 10 वर्ष तक सत्ता से बाहर रहने के बाद आखिरकार कांग्रेस ने केरल में एक बड़ी जीत दर्ज की है जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है.
शशि थरूर ने राहुल गांधी की तारीफ की. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अब पार्टी के पक्ष में माहौल बदलने का समय आ गया है और ऐसा होकर रहेगा. थरूर कांग्रेस कार्यालय ‘24, अकबर रोड’ पहुंचकर राहुल गांधी से मिले और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके 56वें जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ और एक पुस्तक भेंट की.
थरूर ने गांधी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उन्हें हमारे देश में अधिक समावेशी लोकतंत्र के लिए संघर्ष का नेतृत्व करते रहने के लिए निरंतर संकल्प, धैर्य, दृढ़ निश्चय और शक्ति की शुभकामनाएं देने आया हूं. हमें एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है और राहुल गांधी के नेतृत्व में हमें यह देखने को मिल रहा है, जिसकी आज आवश्यकता है.’
तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा, “10 वर्ष तक सत्ता से बाहर रहने के बाद हमने केरल में चुनाव जीता है. अगले वर्ष पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हैं. इन सभी राज्यों में हम मजबूती से मुकाबले में हैं और हमारी संभावनाएं भी अच्छी हैं. अब पार्टी के पक्ष में माहौल बदलने का समय आ गया है.”
उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि ऐसा होकर रहेगा. मेरे विचार से उनके लिए जन्मदिन सबसे महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उनकी राजनीतिक यात्रा अधिक महत्वपूर्ण है और यह यात्रा पूरे दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ती रहनी चाहिए.’
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें