भास्कर न्यूज | जामताड़ा अखिल भारतीय स्तर पर मनाए जा रहे 10 जुलाई मांग दिवस के अवसर पर सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन एवं झारखंड राज्य रसोईया- ंयोजिका यूनियन ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। यूनियन के नेताओं ने बताया कि मांग दिवस के अवसर पर जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जुलूस नहीं निकल सका। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को मांगपत्र सौंपकर सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष लखनलाल मंडल तथा झारखंड राज्य रसोईया- ंयोजिका यूनियन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहन मंडल ने किया। 10 जुलाई को प्रत्येक वर्ष मांग दिवस मनाकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं एवं रसोईया-संयोजिकाओं की लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाता है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को ग्रेड-3 एवं सहायिकाओं को ग्रेड-4 का दर्जा देते हुए सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। तब तक सेविकाओं को ₹41,000 तथा सहायिकाओं को ₹35,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। इसके अलावा आईसीडीएस के अतिरिक्त अन्य कार्यों से मुक्त किया जाए, ऑनलाइन कार्यों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला मोबाइल फोन एवं आवश्यक डाटा उपलब्ध कराया जाए तथा सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त ₹5 लाख और ₹10,000 प्रतिमाह पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Source link