भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आउटसोर्सिंग कर्मी के घर देर रात फायरिंग:परिवार बाल-बाल बचा, इलाके में दहशत...




धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र की कनकनी पासी पट्टी में रविवार देर रात फायरिंग हुई। अज्ञात अपराधियों ने एक आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत रवि मिर्धा के घर पर फायरिंग की। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और परिवार सुरक्षित बच गया। अपराधियों ने रवि मिर्धा के घर की खिड़की से गोली चलाई। गोली सीधे कमरे में रखी अलमारी में जा धंसी। घटना के समय रवि मिर्धा और उनका पूरा परिवार घर में सो रहा था। रवि मिर्धा ने तुरंत पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी गोली चलने की तेज आवाज से परिवार की नींद खुल गई। रवि मिर्धा ने तुरंत पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अलमारी से गोली बरामद की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पीड़ित रवि मिर्धा ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर पूरा परिवार घबरा गया था। थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top