भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इंडोनेशिया में स्टेनलेस स्टील स्लैब प्लांट लगाएगा सेल



सिटी रिपोर्टर | बोकारो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6 से 8 जुलाई तक की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान उच्चस्तरीय बैठकों में कई बड़े निर्णय की घोषणा हुई। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी सेल ने इंडोनेशिया की प्रमुख इस्पात कंपनी पीटी क्राकाटाऊ स्टील के साथ स्टेनलेस स्टील स्लैब उत्पादन के लिए संभावित संयुक्त उद्यम (ज्वाइंट वेंचर) स्थापित करने की दिशा में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है। प्रस्तावित साझेदारी के तहत इंडोनेशिया के समृद्ध निकेल भंडार और सेल की पांच दशक से अधिक की इस्पात उत्पादन एवं बड़े एकीकृत संयंत्रों के संचालन की विशेषज्ञता का लाभ उठाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य भारत और आसियान क्षेत्र में बढ़ती स्टेनलेस स्टील की मांग को पूरा करने के साथ-साथ इंडोनेशिया के खनिज संसाधनों में वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देना है। इससे तकनीकी सहयोग, कौशल विकास और औद्योगिक साझेदारी को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। परियोजना की क्षमता, निवेश, तकनीकी स्वरूप और क्रियान्वयन का रोडमैप व्यवहार्यता अध्ययन (फीजिबिलिटी स्टडी) और दोनों देशों की आवश्यक मंजूरियों के बाद तय किया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण कदम : अध्यक्ष सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंडा ने कहा कि यह साझेदारी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने, कच्चे माल की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top