Last Updated:
Israel-America-Middle East News: अमेरिका और इजरायल ने जब ईरान पर हमला शुरू किया था, तब किसी को अंदाजा नहीं था कि इसका परिणाम क्या होगा. अब जब अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील हो चुका है तो पलड़ा तेहरान की तरफ ज्यादा झुका हुआ नजर आ रहा है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए गल्फ रीजन में शांति अहम हो गया है, बजाय इसके कि इजरायल की हर बात मानी जाए. इजरायल के प्रति अमेरिका के रुख में इसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है. पश्चिम एशिया में आया यह बदलाव भारत के लिए फायदेमंद होने वाला है.
ईरान जंग के वैसे तो कई दूरगामी प्रभाव पड़े हैं, लेकिन सबसे बड़ा परिणाम इजरायल के प्रति अमेरिकी रुख में आया बदलाव है. (फाइल फोटो/Reuters)
Israel-America-Middle East News: ईरान जंग तमाम जद्दोजहद के बाद आखिरकार समाप्त हो गया है. अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील होने के बाद मिडिल ईस्ट में शांति बहाल हो गई है. दोतरफा हमले थम चुके हैं. शांति समझौते में ईरान की अधिकांश बातों को मान लिया गया. यहां तक कि लेबनान में इजरायल की तरफ से हमले नहीं किए जाएंगे, अमेरिका ने तेहरान की इस शर्त को भी मान लिया. वहीं, दूसरी तरफ इजरायल लेबनान पर लगातार हमले कर रहा था. शांति समझौता होने से पहले और उसके बाद भी इजरायल ने हिजबुल्ला के लेबनान स्थित ठिकानों पर हमले जारी रखा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इजरायल की इसको लेकर तीखी टिप्पणियां कीं. ट्रंप ने लेबनान पर इजरायली हमले को पागलपन करार दिया था. वहीं, जेडी वेंस ने खुले तौर पर कहा कि पूरी दुनिया में एक डोनाल्ड ट्रंप ही हैं, जो इजरायल का साथ दे रहे हैं. वेंस ने इजरायल और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कड़े शब्दों में आलोचना की है. पिछले कई दशकों में शायद यह पहला मौका है जब इजरायल के प्रति अमेरिकी रवैया इतना सख्त हुआ है. इसकी बड़ी वजह है कि ट्रंप सरकार गल्फ रीजन में किसी भी तरह से शांति और स्थायित्व का हिमायत कर रही है. इजरायल का कदम ट्रंप सरकार की इस नीति के खिलाफ जा रहा था. हालांकि, अब इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर हो गया है. गल्फ में शांति और स्थायित्व भारत के हित में है, क्योंकि यह क्षेत्र भारत के एनर्जी का सबसे बड़ा स्रोत है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें