भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इसे कहते हैं वेजिटेरियंस की अंडा करी, ₹10 किलो वाले आलू से...


Last Updated:

Potato Curry Recipe, Anda Style: अंडा करी की तरह ही आलू की करी भी बनाई जा सकती है. इसके लिए खास सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन स्वाद ऐसा आता है कि खाने वाले बार-बार डिमांड करते हैं. इसे मजाक में वेज लोगों की अंडा करी भी कहा जाता है.

ख़बरें फटाफट

रांची. अगर आप वेजिटेरियन हैं और करी खाने के शौकीन हैं, तो एक बार आपको आलू से बनी यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. एक नजर देखकर आप चकमा खा जाएंगे कि यह अंडा करी तो नहीं है. दिखने में और स्वाद में बिल्कुल वैसी ही लगती है. बस बनाने का थोड़ा तरीका जान लें. यह रांची के घरों में यह खूब बनाकर खाई जाती है.

इसको बनाती हुई रांची की गृहिणी नीलिमा बताती हैं, सबसे पहले आपको बाजार से आलू लाना होगा. ध्यान रखना होगा कि एकदम छोटे-छोटे साइज वाले आलू ही चुनकर लाएं, बड़े बिल्कुल भी नहीं. इन छोटे-छोटे आलू को उबाल लीजिए, छील लीजिए और डीप फ्राई कर लीजिए. यह देखने में बिल्कुल अंडे की तरह ही लगेगा.

ऐसे होगा बनकर तैयार

• इसके बाद आपको मसाले तैयार करने हैं. इसके लिए दो प्याज, एक टमाटर, हल्दी, धनिया, काली मिर्च पाउडर, तेज पत्ता, थोड़ा सा मीट मसाला और आधा चम्मच चिकन मसाला लें. स्वादानुसार मिर्च भी डालें. इन सभी को अच्छे से पीस लीजिए.

• इसके बाद मसाले को सरसों के तेल में अच्छे से फ्राई करना है. इससे पहले जीरा, मेथी और तेज पत्ता का छौंक लगा दीजिए. फिर मसाले को तब तक अच्छे से फ्राई कीजिए, जब तक यह तेल न छोड़ दे.

• जब यह तेल छोड़ दे, तो इसमें पानी डाल दीजिए. ग्रेवी के अनुसार पानी डाल सकते हैं और फिर इसे पकने दें. जो उबले हुए आलू थे, उनमें से एक-दो को मैश करके डाल दें. इससे ग्रेवी काफी गाढ़ी और टेस्टी होती है.

• मसाले में स्वादानुसार नमक डालना बिल्कुल भी न भूलें. इसके बाद जो आपने आलू फ्राई करके रखे हैं, उन्हें ग्रेवी में डाल दें और 10 से 15 मिनट तक ढककर रखें. फिर नीचे उतारकर कटे हुए बारीक धनिया पत्ते से गार्निश करें.

ये टिप्स आ सकते हैं काम
इस बात का ध्यान रखें कि आलू एकदम टूटने न पाएं. अगर सारे आलू फूट जाएंगे तो सब्जी बहुत गाढ़ी हो जाएगी. इसी तरह एक-दो आलू मैश करके डालेंगे तो सब्जी की कंसिसटेंसी ठीक रहेगी. आप चाहें तो एक चम्मच दही में सूखे मसाले मिलाकर भी प्याज-टमाटर भूनते समय डाल सकते हैं. इससे टेस्ट और बढ़ जाता है. इसी तरह उतारकर एक चम्मच मलाई या क्रीम से भी टेस्ट निखरेगा.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top