भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इस गली में मिलते हैं सबसे सस्ते और बेस्ट क्रोकरी आइटम्स, एक...


Last Updated:

जमशेदपुर का संजय मार्केट बर्तन और क्रोकरी का बड़ा हब है. इसे पूरे कोल्हान क्षेत्र का प्रमुख होलसेल बाजार माना जाता है. यहां बजट से लेकर प्रीमियम रेंज के बर्तन उपलब्ध हैं. शादी और गिफ्टिंग के लिए भी कई बेहतरीन विकल्प मिलते हैं. वैरायटी और कम कीमत के कारण यहाँ हमेशा भीड़ रहती है.

अगर आप भी जमशेदपुर में ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं. जहां एक ही स्थान पर घर के लिए बेहतरीन क्रोकरी, किचन के बर्तन और गिफ्ट आइटम मिल जाएं, तो संजय मार्केट की बर्तन वाली गली आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है. शहर के बीचों-बीच स्थित यह बाजार वर्षों से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. यहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने पहुंचते हैं. खास बात यह है कि यहां आपको बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक के उत्पाद आसानी से मिल जाते हैं.

संजय मार्केट की यह गली सिर्फ जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र के सबसे बड़े बर्तन और क्रोकरी बाजारों में गिनी जाती है. यहां सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, घाटशिला, चक्रधरपुर और आसपास के कई इलाकों से लोग खरीदारी करने आते हैं. इतना ही नहीं, कई छोटे दुकानदार और होलसेल व्यापारी भी यहीं से सामान खरीदकर अपने क्षेत्रों में बेचते हैं. इसी वजह से इस बाजार को कोल्हान का प्रमुख होलसेल हब भी माना जाता है.

क्रोकरी की बात करें तो यहां डिजाइनर डिनर सेट, बोन चाइना सेट, कप-प्लेट सेट, टी सेट, सूप बाउल, ग्लास सेट, सर्विंग ट्रे, कॉफी मग, कटोरी सेट और आकर्षक गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं. इसके अलावा आधुनिक किचन के लिए स्टाइलिश कंटेनर, मसाला बॉक्स और स्टोरेज जार की भी अच्छी वैरायटी देखने को मिलती है। शादी, गृह प्रवेश या किसी विशेष अवसर पर उपहार देने के लिए भी यहां कई आकर्षक विकल्प मौजूद हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बर्तनों की श्रेणी में स्टील, एल्यूमिनियम, तांबा और पीतल के उत्पाद आसानी से मिल जाते है. यहां प्रेशर कुकर, कड़ाही, तवा, भगोना, डोंगा, थाली सेट, पानी की बोतल, लंच बॉक्स और इंडक्शन फ्रेंडली बर्तन भी उपलब्ध हैं. कई दुकानों में नॉन-स्टिक और ट्राई-प्लाई कुकवेयर की आधुनिक रेंज भी देखने को मिलती है, जो आजकल ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है.

इस बाजार की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है. यहां एक ही उत्पाद कई दुकानों पर उपलब्ध होने के कारण ग्राहक आसानी से तुलना कर सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं. थोक व्यापारियों को भी यहां कम कीमत में सामान मिल जाता है, जिससे वे अपने व्यवसाय के लिए बेहतर मुनाफा कमा पाते हैं. यही वजह है कि बाजार में हमेशा खरीददारों की अच्छी-खासी भीड़ बनी रहती है.

अगर आप अपने घर के लिए नई क्रोकरी खरीदने की योजना बना रहे हैं या किसी को उपयोगी और आकर्षक गिफ्ट देना चाहते हैं, तो संजय मार्केट की बर्तन वाली गली जरूर जाएं. यहां आपको गुणवत्ता, वैरायटी और बजट—तीनों का शानदार मेल देखने को मिलेगा. यही कारण है कि वर्षों से यह बाजार जमशेदपुर और पूरे कोल्हान क्षेत्र के लोगों की पसंदीदा खरीदारी स्थली बना हुआ है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top