भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एलआरडीसी ने एसडीओ से लिया प्रभार भूमि विवाद मामलों की करेंगे सुनवाई




भास्कर न्यूज | प्रतापपुर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के तत्वावधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में बुधवार को कसमार गांव में 90 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम के तहत विधिक जागरूकता सह जन सम्पर्क कार्यक्रम चलाया गया। अधिकार मित्र (पीएलवी) गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति एवं संदीप कुमार गुप्ता ने लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को नालसा स्कीम, लोक अदालत, मध्यस्थता, नि:शुल्क विधिक सेवा इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम के उद्देश्य व महत्व के बारे में बताया गया कि इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता विशेषकर ग्रामीण व वंचित वर्ग को उनके कानूनी अधिकारों ,संवैधानिक कर्तव्यों और सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रति साक्षर करना है। इसका महत्व शोषित होने से बचाव,न्याय तक सम्मान पहुंच और विवादों के किफायती सुनिश्चित समाधान करने में लाभ पहुंचता है।मौके पर संतोष तुरी, मुकेश कुमार, सनोज कुमार, बिरबल तुरी, लखन, कारू, शैलेश, राजेन्द्र, बुटा, लोटो, कौशल्या, प्रमिला, जसवा, रिंकी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। पत्थलगडा | प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी उदल राम ने पेयजल सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। यह सेवा केंद्र प्रखंड कार्यालय आने वाले ग्रामीणों, फरियादियों एवं आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को अब शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्र खुलने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और कार्यालय परिसर में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी।पेयजल सेवा केंद्र का संचालन सिंघानी आजीविका महिला संकुल संगठन की ओर से किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के कर्मियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top