भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कन्या राशि वाले आज शुरू करें नया काम, शांत स्वभाव और संयमित...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 26 june 2026: पंडित नंद किशोर मुदगल ने यह भी सलाह दी है कि दिन शुभ होने के बावजूद किसी भी परिस्थिति में आवेश या क्रोध में आकर कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान का कारण बन सकता है. इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर सोच-समझकर और धैर्य के साथ निर्णय लेना बेहतर रहेगा. आज आपके आत्मविश्वास….

परमजीत/देवघर: प्रत्येक दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में होने वाले बदलाव का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल व्यक्ति के करियर, व्यापार, परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र और साध्य योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में संचार करेंगे. ग्रहों की यह स्थिति कई लोगों के लिए शुभ फल देने वाली मानी जा रही है. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि आज का दिन कई मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है.

ज्योतिषाचार्य के अनुसार यदि आप लंबे समय से किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए बेहद अनुकूल है. नया व्यवसाय शुरू करना, नई दुकान खोलना, जमीन या मकान खरीदना, किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना या निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेना आज लाभदायक साबित हो सकता है. ग्रहों की स्थिति ऐसे संकेत दे रही है कि आज शुरू किए गए कार्य भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कार्यों की सराहना हो सकती है. जो लोग लंबे समय से किसी अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

आवेश में आकर कोई कार्य बिल्कुल ना करें
पंडित नंद किशोर मुदगल ने यह भी सलाह दी है कि दिन शुभ होने के बावजूद किसी भी परिस्थिति में आवेश या क्रोध में आकर कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान का कारण बन सकता है. इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर सोच-समझकर और धैर्य के साथ निर्णय लेना बेहतर रहेगा. आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आत्मविश्वास को अहंकार में बदलने से बचना चाहिए. शांत स्वभाव और संयमित व्यवहार आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा.

जीवनसाथी आपका करेंगे हर मोर्चे पर सहयोग
पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा. किसी पारिवारिक कार्यक्रम या धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. पुराने मित्रों से मुलाकात होने के भी योग बन रहे हैं. लंबे समय बाद किसी करीबी दोस्त से बातचीत या मुलाकात आपके पुराने दिनों की यादें ताजा कर सकती है और दिन को और भी खास बना सकती है. जीवनसाथी हर मोर्चे पर सहयोग करेंगे.

लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूर्ण होगा
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभदायक रहने के संकेत हैं. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और कई दिशाओं से धन लाभ प्राप्त हो सकता है. व्यापारियों को नए ग्राहक मिल सकते हैं, जिससे कारोबार में वृद्धि होगी. निवेश से जुड़े लोगों को भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत हो सकती है. कुल मिलाकर आज का दिन धन, मान-सम्मान, प्रेम और सफलता के लिहाज से शुभ रहने वाला है. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और दिनभर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, जिससे आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने में सफल होंगे.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top