भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कन्या राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन,...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 20 July: आज कन्या राशि वालों के लिए ग्रह-नक्षत्र बेहद शुभ संकेत दे रहे हैं. व्यापार में धन लाभ, परिवार में खुशियां और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने के योग बन रहे हैं.लेकिन राहुकाल के दौरान कोई नया काम शुरू करने से बचें. आखिर आज का शुभ समय क्या है और किस बात का रखना है ध्यान, जानिए देवघर के ज्योतिषाचार्य से.

परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और चंद्रमा के गोचर के आधार पर किया जाता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. चित्रा नक्षत्र, शिव योग और साध्य योग का शुभ संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज कन्या राशि में संचरण कर रहा है, जिसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव इसी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कई मायनों में शुभ और लाभदायक रहने वाला है. दिनभर मन प्रसन्न रहेगा और कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.

आज का शुभ और अशुभ समय
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस अवधि को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस समय कोई नया काम शुरू करने, निवेश करने या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए. इसके बाद ग्रहों की स्थिति काफी अनुकूल हो जाएगी. दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 34 मिनट तक अमृत काल का संयोग रहेगा, जिसे बेहद शुभ माना गया है. इस दौरान यदि कोई नया कार्य, व्यापार से जुड़ा फैसला, खरीदारी, निवेश या किसी शुभ काम की शुरुआत की जाए तो उसके अच्छे परिणाम मिलने की संभावना अधिक रहेगी.

सुबह से ही मन उत्साहित रहेगा
आज का दिन हर्ष और उल्लास के साथ बीतेगा. सुबह से ही मन हल्का और उत्साहित रहेगा. लंबे समय से चली आ रही मानसिक परेशानियों में कमी महसूस होगी. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. कई लोगों का कहीं पार्टी में जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जबकि कुछ लोग अपने जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं. दिनभर सकारात्मक माहौल रहने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और हर काम को पूरे उत्साह के साथ पूरा करने की ऊर्जा मिलेगी.

दोपहर बाद घर में हो सकती है खटपट
धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी आज का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पूजा-पाठ, जप, ध्यान और भगवान की आराधना में मन अधिक लगेगा. किसी मंदिर में दर्शन करने या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है. घर का वातावरण शांत और सुखद रहेगा, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और अपनापन बढ़ेगा. हालांकि ज्योतिषाचार्य ने यह भी कहा कि दोपहर के बाद किसी छोटी बात को लेकर घर में हल्की नोकझोंक या खटपट हो सकती है, लेकिन समझदारी से काम लेने पर मामला जल्द ही शांत हो जाएगा.

व्यापार में आज धन आगमन का बन रहा योग
व्यापार और आर्थिक मामलों की बात करें तो आज का दिन काफी लाभदायक रहने का संकेत हैं. लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. कारोबार में नए ग्राहकों का सहयोग मिलेगा और धन आगमन के भी अच्छे योग बन रहे हैं. नौकरी करने वाले लोगों को भी अपने कार्यस्थल पर सराहना मिल सकती है. खान-पान के शौकीन लोगों के लिए भी दिन खास रहेगा. स्वादिष्ट और मनपसंद पकवान खाने का योग बन रहा है, जिससे परिवार के साथ खुशियां साझा करने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज राहत भरा दिन रहेगा. पहले की तुलना में सेहत बेहतर रहेगी, शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और पूरे दिन काम करने के बाद भी थकान कम महसूस होगी. कुल मिलाकर कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख, समृद्धि, धार्मिक आस्था और आर्थिक लाभ के लिहाज से काफी शुभ रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top