भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कल से आसमान होगा साफ, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा:आज घने कोहरे...




चक्रवाती तूफान अकवान के असर से हुई बेमौसम बारिश के बाद अब झारखंड में घना कोहरा मुश्किलें बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह रांची सहित राज्य के 12 जिलों में घने कोहरे और भारी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। कम विजिबिलिटी के कारण सुबह में रांची से विमान सेवा प्रभावित होने की आशंका है, वहीं वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चक्रवाती तूफान अकवान के असर से झारखंड में पिछले दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश रविवार को भी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से सोमवार को भी झारखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा
12 डिग्री के नीचे जा सकता है तापमान
चक्रवात अकवान अब कमजोर पड़ गया हैं, लेकिन नमी बनी हुई हैं। इस वजह से झारखंड पर अभी भी बादल छाया हुआ है और कुछ क्षेत्रों में बारिश हो रही हैं। 24 नवंबर से आसमान पूरी तरह साफ होने की संभावना है। आसमान साफ होते ही न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। न्यूनतम पारा 12 डिग्री के नीचे जा सकता है। कंपकंपाने वाली ठंड लगेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top