भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बाबा रामदेव बोले:भगवान श्रीकृष्ण को ‘टेढ़ा’ कहने वाला पाखंडी ही होगा




योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को बिना नाम लिए कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला। एग्रिको मैदान में पतंजलि की ओर से आयोजित महिला महासम्मेलन को संबोधित करते रामदेव ने कहा कि एक कथाकार ने भगवान श्रीकृष्ण को पहले ‘टेढ़ा’ कहा, विवाद होने पर बांके बिहारी मंदिर जाकर माथा टेका, लेकिन बाद में फिर वही बात दोहराई। रामदेव ने इसे पाखंड बताया और कहा कि देवी-देवताओं की आपस में तुलना करना व आराध्य पर हल्की टिप्पणी करना अनुचित है। उन्होंने कथा आयोजनों में भूत-प्रेत बुलाने और भगाने के दावों को भी नाटक करार दिया। रामदेव ने कहा कि धार्मिक और जातिगत उन्माद फैलाकर समाज को बांटने वाले लोग समाज के दुश्मन हैं। पहले राजनीतिक व सामाजिक उन्माद पैदा किया जाता है, फिर ‘हिंदू खतरे में हैं’ का नारा देकर खुद को रक्षक बताया जाता है। हिंदुओं को भड़काने वाले सनातन के हितैषी नहीं हो सकते। देश संविधान से चलता है, जबकि सनातन था, है और हमेशा रहेगा। क्या था शास्त्री का विवादित बयान
धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए कहा था कि ‘हमारे वाले (राम) सीधे हैं, लेकिन तुम्हारे वाले (कृष्ण) टेढ़े हैं।’ विवाद बढ़ने पर शास्त्री ने सफाई दी थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top