भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Pakistani agents WhatsApp group infiltration। Indian defence cyber espionage alert। नाम सोनिया,...


होमताजा खबरदेश

नाम सोनिया, काम व्हाट्सएप स्लीपर सेल… DRDO साइंटिस्ट बनकर PAK जासूस का खेल

Last Updated:

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने रक्षा और अर्धसैनिक बलों से जुड़े अफसरों के करीब 14 निजी व्‍हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्‍तानी एजेंटों की घुसपैठ पकड़ी है. एजेंट कथित तौर पर भारतीय नंबरों की नकल कर गुप में शामिल हुए. वे चुपचाप बातचीत और दस्‍तावेजों पर नजर रख रहे थे. सोनिया नाम की एक एजेंट ने खुद को डीआरडीओ का वैज्ञानिक बताकर इन ग्रुप में जगह बनाई.

नाम सोनिया, काम व्हाट्सएप स्लीपर सेल... DRDO साइंटिस्ट बनकर PAK जासूस का खेलZoom

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों से जुड़े व्‍हाट्सएप ग्रुपों में क्‍या पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी के एजेंड सेंधमारी कर चुके हैं. सुनने में यह काफी भयनक लगता है. इसे लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है. एजेंसियों के मुताबिक, करीब 13 से 14 निजी व्‍हाट्सएप ग्रुप में इन एजेंटों की घुसपैठ हुई थी. इन ग्रुपों में रक्षा क्षेत्र के असैन्य अधिकारी भी शामिल थे. माना जा रहा है कि जासूसों ने भारतीय मोबाइल नंबरों की नकल करके या तकनीकी छेड़छाड़ के जरिए ग्रुप में जगह बनाई. इन ग्रुपों का हिस्‍सा बनने के बाद वो चुपचाप बातचीत और वहां आने वाले डॉक्‍यूमेंट्स पर नजर रखते रहे. इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित फोर्स को अलर्ट किया है.

भारतीय नंबरों की नकल कर ग्रुप में हुए शामिल
अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी एजेंटों ने घुसपैठ के लिए एक खास तरीका अपनाया. उन्होंने कथित तौर पर भारतीय मोबाइल नंबरों की नकल की. कुछ मामलों में नंबरों के साथ तकनीकी छेड़छाड़ की आशंका भी जताई गई है. इस तरह वे निजी WhatsApp ग्रुप में शामिल हो गए. ग्रुप में आने के बाद उन्होंने कोई खास गतिविधि नहीं की. वे चुपचाप सदस्य बने रहे, ताकि किसी को शक न हो. इस दौरान उनकी नजर ग्रुप में होने वाली बातचीत पर बनी रही. वहां साझा होने वाली सूचनाएं और दस्तावेज भी उनकी पहुंच में थे. एजेंसियों को आशंका है कि इस तरीके से संवेदनशील जानकारियां जुटाई गईं.

‘सोनिया’ नाम से DRDO वैज्ञानिक बनकर घुसी एजेंट
जांच के दौरान एक और मामला सामने आया है. इसमें एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट ने अपनी पहचान छिपाकर ग्रुप में जगह बनाई थी. यह एजेंट सोनिया नाम से रक्षा क्षेत्र के असैन्य अधिकारियों के व्‍हाट्सएप ग्रुप में शामिल हुई थी. उसने खुद को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO की वैज्ञानिक बताया था. एजेंसियों को संदेह है कि इस ग्रुप में कुछ बेहद संवेदनशील जानकारियां साझा की गई थीं. आशंका है कि जानकारी देने के बदले पैसे भी लिए गए. हालांकि, इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि जांच के जरिए ही हो सकेगी.

सभी ग्रुप और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच के निर्देश
इस घुसपैठ का पता चलने के बाद संबंधित बलों और रक्षा संगठनों को सतर्क किया गया है. सभी को अपने निजी WhatsApp ग्रुप की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही दूसरे सोशल मीडिया मंचों की भी पड़ताल करने को कहा गया है. अधिकारियों को अज्ञात और संदिग्ध सदस्यों को तुरंत ग्रुप से हटाने की हिदायत दी गई है. एजेंसियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया है. साफ कहा गया है कि आधिकारिक या गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न की जाए. सुरक्षा से जुड़े आंकड़ों और दस्तावेजों को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top