भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के लिए 10 प्रधान हुए सम्मानित



भास्कर न्यूज | दुमका जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में रविवार को ग्राम प्रधानों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड की पारंपरिक ग्राम व्यवस्था को बनाए रखने और ग्रामीण स्तर पर सामाजिक समरसता कायम रखने में योगदान देने वाले 10 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। अपर समाहर्ता, दुमका के निर्देश पर आयोजित समारोह में प्रखंड प्रमुख बसंती ज्योतिका मुर्मू, उपप्रमुख पूनम देवी एवं अंचल निरीक्षक मो. फारूक हुसैन ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि ग्राम प्रधान केवल पारंपरिक व्यवस्था के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी भी हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में आपसी विवादों के समाधान, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और प्रशासनिक कार्यों को धरातल तक पहुंचाने में ग्राम प्रधानों की भूमिका अहम है। पारंपरिक ग्राम व्यवस्था को जीवंत बनाए रखने में उनका योगदान ग्रामीण समाज के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में उनके अनुभव और जिम्मेदारियों को सम्मान देना आवश्यक है। समारोह में राजेंद्र मरांडी, निर्मल रविदास, नवल किशोर हेम्ब्रम, सुनील मुर्मू, कृष्ण कुमार यादव, आतिरातिक मांझी, मो. फरीद अंसारी, प्रेम नाथ कुंवर, प्रीतम जायसवाल एवं सुमन मुर्मू को सम्मानित किया गया। मौके पर ग्राम प्रधानों को अपनी पारंपरिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व उपनिरीक्षक सरोज वाजपेयी सहित अन्य कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top