भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा घाटी में दो कारों की टक्कर, चार घायल:ट्रक को ओवरटेक करते...




कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच 20) पर स्थित कोडरमा घाटी में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। इसमें दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो को मामूली चोटें आईं, जबकि दो अन्य को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। जानकारी के अनुसार, एक कार धनबाद से बिहार की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार नवादा से कोडरमा की तरफ आ रही थी। ताराघाटी के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में धनबाद निवासी 57 वर्षीय मुकेश कुमार (पिता हरिनंदन रावत) और 23 वर्षीय निकिता कुमारी (पिता महेश कुमार) घायल हुए। सूचना मिलने पर रोड सेफ्टी के सदस्य सागर कुमार गिरी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीसीआर वाहन की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त कारों में से एक के चालक ने बताया कि वे नवादा से कोडरमा की ओर आ रहे थे। घाटी में एक ट्रक के पीछे धीमी गति से चल रहे थे। ट्रक को साइड से पार करने के दौरान सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top