भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोलेबिरा : नए थाना प्रभारी के पदभार लिया




कोलेबिरा | कोलेबिरा थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में जितेंद्र कुमार ने अपना योगदान दिया। थाना पहुंचने पर निवर्तमान थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा पदभार सौंपा इस दौरान थाना परिसर में पुलिसकर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। नए थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी सूचना को तुरंत थाना तक पहुंचाने की अपील की। वहीं निवर्तमान थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह ने नए थाना प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्यकाल की कामना की। जलडेगा | जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत परबा बंधडीपा गांव में आकाशीय वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की चार बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार परबा बंधडीपा निवासी सुभाष नायक की बकरियां बारिश के दौरान बाहर चर रही थीं। इसी बीच अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुई, जिसकी चपेट में आने से चारों बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित किसान सुभाष नायक ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। सिमडेगा | देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित जनजातीय संस्कृति एवं अस्मिता से जुड़े कार्यक्रम में झारखंड के सिमडेगा जिला से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। पारंपरिक वेशभूषा, जनजातीय पहचान और उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं एवं समाज प्रतिनिधियों की टोली ने दिल्ली बनेगी जनजातीय संस्कृति का केंद्र का संदेश बुलंद किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश रविकांत प्रधान उपस्थित थे। उन्होंने जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि आदिवासी समाज देश की मूल पहचान और गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। कहा कि जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाने तथा नई पीढ़ी तक उसकी समृद्ध परंपराओं को पहुंचाने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। सिमडेगा से पहुंचे प्रतिनिधि हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुए। उन्होंने जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों को लेकर आवाज बुलन्द की। गुमला|ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व झारखंड नवनिर्माण दल गुमला के बैनर तले 31 मई को जिला मुख्यालय गुमला के टावर चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा। बताते चलें कि केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार की अमेरिकी परस्त विदेश व गलत व्यापार नीति के कारण देश की जनता जानलेवा महंगाई की मार झेल रही है। वहीं गैस पेट्रोल डीजल की किल्लत से देश के गरीब व आम जनता त्राहिमाम कर रही है जिसके खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के सामने नतमस्तक पीएम मोदी का पुतला दहन का कार्यक्रम गुमला के टावर चौक में आयोजित िकया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य है ट्रंप का तलवा चाटना छोड़कर भारत सरकार रूस और ईरान से मैत्रीपूर्ण संबंध रखते हुए सस्ते पेट्रोलियम पदार्थ व गैस खरीदे तथा इस संकट से देश की जनता को राहत दे। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड प्रभारी तथा प्रमुख नेताओं को आमंत्रित की गई है। गुमला|डुमरी थाना क्षेत्र के सनसनडीह निवासी रविंद्र तिर्की व अभिजीत कुमार सिंह रविवार देर दोपहर बाइक से किसी काम को लेकर डुमरी बाजार आए हुए थे। लौटने के दौरान नवाडीह के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। घटना में रविंद्र तिर्की का बायां हाथ टूट गया, जबकि अभिजीत कुमार सिंह को हल्की चोटे आई हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को डुमरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। रात्रि करीब 8:30 बजे सदर अस्पताल में इलाज के बाद रविंद्र तिर्की को भर्ती कर लिया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। वहीं अभिजीत कुमार सिंह का इलाज कर छुट्टी दे दी गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top