भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गर्ल्स हाई स्कूल में मैट्रिक की सफल छात्राएं सम्मानित




बड़की सरिया |बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन बुधवार को हुआ। इस दौरान मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी उपस्थित थीं। उन्होंने छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अभिभावकों से बेटों की तरह बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की। साथ ही बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए समाज को जागरूक होने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि शिक्षित लोगों को गांव और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए तथा बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाल विवाह की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को दें, ताकि इस कुप्रथा पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।कार्यक्रम में नगर पंचायत प्रतिनिधि फागु पंडित, विनोद ठाकुर, वार्ड पार्षद कल्पना कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं छात्राएं मौजूद थीं। सम्मानित छात्राओं में नीतू कुमारी, सपना यादव, खुशी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शिवानी कुमारी, तन्नू कुमारी, खुशबू कुमारी, अन्नू कुमारी, तम्मना गुप्ता, साक्षी शामिल थीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top