भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में कुएं से मिला डॉ बीएन झा शव:सदर अस्पताल के पूर्व...




गिरिडीह के सर्जन और सदर अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ बीएन झा का शव पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, डॉ बीएन झा रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से निकले थे। इसी दौरान कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने लखारी स्थित एक कुएं में शव तैरता हुआ देखा। पहले तो लोगों को शक हुआ, लेकिन नजदीक जाकर देखने पर पहचान डॉ बीएन झा के रूप में की गई। इसके बाद तत्काल पचंबा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। खबर से जुड़ी तस्वीरें देखें… पुलिस ने मशक्कत के बाद निकाला शव घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में भीड़ जुटने लगी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इस घटना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मानसिक रूप से बीमार होने की चर्चा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉ बीएन झा जामताड़ा स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके बेटे डॉ अमृत आनंद गिरिडीह में दंत चिकित्सक के रूप में निजी प्रैक्टिस करते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है, दुर्घटना है या फिर किसी अन्य कारण से उनकी मौत हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top