भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में दो सड़क हादसों में छह घायल:पचंबा में बाइक चालक फरार,...




गिरिडीह जिले में गुरुवार देर शाम से रात तक हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह के पास हुई। नरेंद्रपुर निवासी असलान अंसारी और अमान अंसारी एक होटल से नाश्ता कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा होते ही बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल असलान और अमान को उनके परिजनों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि टक्कर मारने वाला बाइक चालक द्वारपहरी का रहने वाला है, जिसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। दूसरी घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव के पास हुई, जहां दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए। चंपानगर निवासी रोहित मरांडी ने बताया कि वह अपने साथी बबलू मरांडी के साथ पीरटांड़ स्थित बालिका छात्रावास में अपनी बहन से मिलने गया था। लौटते समय पांडेयडीह के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर जमुआ थाना क्षेत्र के कुबरी गांव निवासी सुरेश मांझी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गम्हरा निवासी भीखन कोल सवार थे। सुरेश ने बताया कि वे अखारी पूजा के लिए बकरा खरीदने छछंदो गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर चिंता बढ़ गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top