भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान चला:बड़ा चौक से गांधी...




गिरिडीह में नगर निगम ने मंगलवार को बड़ा चौक से गांधी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे से ठेले-खोमचे हटाए गए, अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई हुई और कूड़े-कचरे की सफाई भी कराई गई। कई वाहनों का चालान भी काटा गया। अभियान में नगर निगम की टीम के साथ पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रही। जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की मौजूदगी में यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निगम पहले उचित स्थान की व्यवस्था करे: दुकानदार नगर निगम की इस कार्रवाई का फुटपाथी दुकानदारों ने विरोध किया। दुकानदारों का कहना था कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाया जा रहा है, जिससे उनकी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानदार शक्ति प्रसाद साहा सहित अन्य लोगों ने मांग की कि निगम पहले उनके लिए उचित स्थान की व्यवस्था करे। फुटपाथी दुकानदारों के पुनर्वास के संबंध में नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि फल एवं सब्जी विक्रेताओं समेत अन्य दुकानदारों को हटिया बाजार स्थित हटिया परिसर में दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, अधिकांश दुकानदार वहां जाने को तैयार नहीं हैं। नगर निगम के सिटी मैनेजर मंजूर आलम ने बताया कि यह अभियान वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया है। उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों के कारण शहर में जाम की समस्या बढ़ रही है और आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मंजूर आलम ने यह भी कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने फुटपाथी दुकानदारों से हटिया परिसर में दुकान लगाने की अपील की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top