भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में बच्ची को सांप ने डंसा, घंटों इंतजार के बाद भी...




गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के कुगांव गांव में नि:शुल्क 108 एम्बुलेंस समय पर नहीं मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि 10-12 बार कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हुई, जिससे सांप के डंसने से गंभीर हुई नौ वर्षीय शिवानी कुमारी को समय पर इलाज नहीं मिल सका और सदर अस्पताल पहुंचने में देर हो गई। उसकी मौत हो गई। मृतका की मां धरमी देवी ने बताया कि बुधवार रात भोजन के बाद वह बेटी शिवानी के साथ सो गई थीं। देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच शिवानी ने पैर में तेज दर्द की शिकायत की। पहले परिजनों ने तेल लगाकर मालिश की, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों को बुलाकर झाड़-फूंक भी कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीण सोहन बड़ाईक और वार्ड सदस्य आरती देवी ने 108 एम्बुलेंस सेवा पर 10 से 12 बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद गांव के ही एक निजी वाहन से बच्ची को घाघरा उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में डॉ. असीम मिंज ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दोषी के खिलाफ केस दर्ज होगा : सीएस
रात 12 बजे बच्ची को सांप ने डंसा था। परिजन झाड़-फूंक कराने में लगे थे। सुबह तीन बजे तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। तब परिजनों ने उसे सीएचसी घाघरा में भर्ती कराया। वहां से सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया गया। मैंने 108 एंबुलेंस कॉल सेंटर, रांची के इंचार्ज से बात की है। जांच में जो भी दोषी होगा, पर पर केस दर्ज होगा। -डॉ. शंभूनाथ चौधरी, सिविल सर्जन, गुमला



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top