भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाईबासा में विवाहिता ने की आत्महत्या:दो बच्चों की मां ने फंदे से...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डंगुवापोशी स्थित गौडदिघिया की मुखी बस्ती में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुशीला मुखी के रूप में हुई है, जिसने गमछे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसके पति हरि मुखी पेशे से सफाई कर्मी हैं। जानकारी के अनुसार, सुशीला मुखी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। उसकी भतीजी मुस्कान ने सबसे पहले उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। मुस्कान के शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सुशीला की मौत हो चुकी थी। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गई है, जिनकी उम्र लगभग तीन साल और सात महीने है। मां के निधन से परिवार में गहरा शोक है। इस घटना से पूरे गांव में स्तब्धता का माहौल है। सिंदूर खाकर जान देने का प्रयास किया था परिजनों ने बताया कि सुशीला अक्सर छोटी-छोटी बातों पर तनाव में आ जाती थी और कई बार आत्महत्या की धमकी भी दे चुकी थी। कुछ समय पहले उसने सिंदूर खाकर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन परिवार ने उसे बचा लिया था। इसके बावजूद उसकी मानसिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top