धालभूमगढ़| काशिदा तमुकपाल क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार बिजली नहीं रहने से दैनिक कार्यों के साथ पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए युवा कांग्रेस के प्रयास से क्षेत्र में खराब 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पहल की सराहना की। इस दौरान महासचिव शिवाजी चटर्जी, विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल नाथ, पंचायत अध्यक्ष परीक्षित नाथ, कृष्णा महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
Source link