भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चास चेकपोस्ट के सड़क किनारे से हटाई दुकानें, चला बुलडोजर




सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को महापौर भोलू पासवान और उपमहापौर पूजा कुमारी ने निगम अधिकारियों के साथ चेक पोस्ट समेत विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान चेक पोस्ट स्थित बजरंग बली मंदिर के पास सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाया गया। वहीं सब्जी विक्रेताओं को नाली की सीमा के पीछे ही दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सुभाष चौक से भलोटिया गली तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस मार्ग पर नो-पार्किंग व्यवस्था लागू करने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि शहर में जाम की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके। उपमहापौर पूजा कुमारी ने कहा कि चेक पोस्ट से भलोटिया गली तक अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी मार्ग पर अस्पताल होने के कारण एंबुलेंस को भी आवागमन में परेशानी होती है। ऐसे में वन-वे और नो-पार्किंग व्यवस्था लागू करना जरूरी है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को भी राहत मिले। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि अभियान के दौरान हटाए गए दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं जोधाडीह मोड़ के सब्जी विक्रेताओं को भी निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने की हिदायत दी गई है। निगम ने स्पष्ट किया कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने शहरवासियों और दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और सुगम चास के निर्माण के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top