भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘चौताला चाल’ और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार… अनंत सिंह की...


Last Updated:

Anant Singh Daughter Wedding Ranchi Express Horse: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी में सिर्फ मेहमानों और आलीशान इंतजामों का ही जलवा नहीं दिखेगा, बल्कि घुड़दौड़ का रोमांच भी देखने को मिलेगा. इस रेस में रांची से ‘रांची एक्सप्रेस’ नाम का सिंधी नस्ल का घोड़ा शामिल होने जा रहा है. अपनी ‘चौताला चाल’ और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाले इस घोड़े को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. घोड़े के मालिक को पूरा भरोसा है कि उनका ‘रांची एक्सप्रेस’ इस बार भी निराश नहीं करेगा और रेस में अव्वल आएगा. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

'चौताला चाल' और 40 KM की रफ्तार...अनंत सिंह की घुड़दौड़ में 'रांची एक्सप्रेस'Zoom

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होगा “रांची एक्सप्रेस” नामक घोड़ा

रांची. मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. कोई शादी और खर्चे की बात कर रहा है तो कोई घुड़दौड़ की. झारखंड की राजधानी रांची में भी इस शाही शादी की चर्चा का बाजार गर्म है. शाही शादी में घुड़दौड़ का भी आयोजन होना है जिसमें “रांची एक्सप्रेस” उर्फ हैदर नाम का सिंधी नस्ल का घोड़ा शामिल होगा. बताया जाता है कि इस नस्ल के घोड़े की घुड़दौड़ में बादशाहत होती है, जिस कारण इस घोड़े को शेखावत जो घोड़े के मालिक है उन्होंने चुना है. घोड़े से काफी प्रैक्टिस भी कराई जा रही है ताकि रेस के लिए वो तैयार हो जाए.

40 KM की रफ्तार, ‘चौताला चाल’ है खासियत

बताया जाता है कि घोड़ा ‘चौताला चाल’ में चलता है जो इसकी खासियत है. बता दें कि घोड़े की ‘चौताला चाल’ (कदम या रफ्तार या चाल) एक विशेष प्रकार की लयबद्ध दौड़ होती है, जिसमें घोड़े के चारों पैर एक के बाद एक (फोर-बीट गेट) जमीन पर पड़ते हैं. वहीं रांची एक्सप्रेस उर्फ हैदर घोड़े की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे है.

अस्तबल के केयर टेकर फैजान अली ने बताया कि 22 नवंबर को घोड़े को ट्रक से ले जाया जाएगा और इस घोड़े की देखभाल करने के लिए 5 सदस्यीय टीम भी इसके साथ जाएगी. जिसमें मालिश करने वाले के साथ इसकी देखभाल करनेवाले लोग भी रहेंगे. सिंधी नस्ल का घोड़ा घुड़दौड़ के लिए काफी शानदार होता है और यही वजह है कि अस्तबल के मालिक शेखावत अली ने अपने इसी घड़े पर दांव लगाया है, और उन्हें उम्मीद है कि उनका घोड़ा रेस जीतेगा.

रांची एक्सप्रेस उर्फ हैदर नाम के घोड़े की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे है, तो वहीं चौताला चाल इसकी खासियत.

अस्तबल में भूटानी और मारवाड़ी नस्ल भी

बता दें कि शेखावत अली के अस्तबल में कुल 25 घोड़े हैं, जिसमें सिंधी नस्ल के साथ भूटानी, मारवाड़ी नस्ल के भी घोड़े हैं. बता दें कि मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा थोड़ा आलसी होता है, लेकिन सिंधी काफी तेज होता है. जबकि, भूटानी नस्ल के घोड़े की हाइट काफी कम होती है, लेकिन पहाड़ों में चलने में उसे महारत होती है. ऐसे में अब सबकी निगाहें ‘रांची एक्सप्रेस’ पर टिकी हैं. देखना दिलचस्प होगा कि अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में होने वाली घुड़दौड़ में यह सिंधी घोड़ा अपनी रफ्तार का जादू दिखा पाता है या नहीं.

विजेता को मिलेगी थार, शादी की तैयारियां जोरदार

बता दें कि घुड़दौड़ में अनंत सिंह के खुद के चर्चित घोड़े ‘बुलेट’ और ‘तूफान’ भी मैदान में उतरेंगे. प्रतियोगिता को रोमांचक बनाने के लिए प्रथम विजेता को महिंद्रा थार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को बाइक और तीसरे विजेता को स्कूटी इनाम में देने की घोषणा की गई है. शादी के लिए लदमा में 12 बीघे में भव्य पंडाल और हेलीपैड भी तैयार किए जा रहे हैं. शेखावत अली को पूरा भरोसा है कि ‘रांची एक्सप्रेस’ इस रेस में अव्वल आकर थार अपने नाम करेगा.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top