Last Updated:
छठ महापर्व के उषा अर्घ्य पर दिल्ली में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने वाली है. DMRC 16 नवंबर को सुबह 4:30 बजे से ही मेट्रो सेवाएं शुरू कर देगा. सभी मेट्रो लाइनों पर सुबह के समय हर 15 मिनट में ट्रेन उपलब्ध होगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि महिलाओं, बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो.
छठ महापर्व के उषा अर्घ्य के लिए दिल्ली में सुबह 4:30 बजे से ही मेट्रो ट्रेनें चलनी लगेंगी.
छठ महापर्व के उषा अर्घ्य के लिए दिल्ली में घाटों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) सोमवार, 16 नवंबर को सुबह 4:30 बजे से ही मेट्रो सेवाएं शुरू करने का ऐलान किया है. आमतौर पर मेट्रो का परिचालन सुबह 6 बजे शुरू होता है, लेकिन छठ पूजा के मद्देनजर इस बार तय समय से डेढ़ घंटे पहले ही मेट्रो ट्रेनें चलने लगेंगीं.
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नियमित राजस्व सेवाएं शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. दिल्ली मेट्रो की यह विशेष व्यवस्था सभी लाइनों पर लागू होगी, ताकि सुबह सूर्योदय से पहले श्रद्धालु आसानी से छठ घाटों तक पहुंच सकें.
सीएम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दिल्ली मेट्रो की विस्तारित सेवा समय सारिणी के बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, ‘कल, 16 नवंबर को, उषा अर्घ्य के पवित्र अवसर पर दिल्ली मेट्रो सुबह 4:30 बजे से चलना शुरू करेगी. सुबह के समय सभी लाइनों पर हर 15 मिनट में ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि छठी मैया की पूजा करने जा रही हमारी माताओं, बहनों, बुजुर्गों और लाखों श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो.
रेखा गुप्ता ने कहा कि हम हर छोटी-बड़ी सुविधा का पूरा ध्यान रख रहे हैं. किसी भी छठ श्रद्धालु की पूजा में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए, हर परिवार समय पर घाट पहुंचे और आदरपूर्वक सूर्योदय मैया को अर्घ्य दे.
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को सोमवार को आईटीओ के पास यमुना घाट पर छठ प्रार्थना में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कल मुझे हाथी घाट पर छठ व्रत रखने वाली अपनी बहनों के साथ सूर्योदय में मैया को अर्घ्य देने का सौभाग्य होगा.’
उन्होंने आगे लिखा, ‘इस बार हमारी सरकार ने दिल्ली भर में छठ पर्व के लिए पहले से भी अधिक सुंदर और भव्य व्यवस्था की है, ताकि हर परिवार पूरी श्रद्धा और आनंद के साथ छठी मैया की पूजा कर सके. आप सभी सादर आमंत्रित हैं. आइए, हम सब मिलकर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करें.’ (IANS इनपुट के साथ)
About the Author
साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.
कहां से …