भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आज:पत्नी के साथ समाधीस्थल पहुंचे CM...




झारखंड स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर धरती आबा को नमन किया। इस मौके पर उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग, साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी समाज की अस्मिता व अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष झारखंड के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। बिरसा चौक पहुंचकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा चौक पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन पूरे देश, विशेषकर आदिवासी समाज और झारखंडवासियों के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का है। बिरसा मुंडा का संघर्ष पूरे देश के लिए प्रेरणा मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा ने अपने साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान से झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश को नई दिशा और प्रेरणा दी। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। इस दौरान जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ आदिवासी समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका योगदान झारखंड के इतिहास में हमेशा याद किया जाता रहेगा। आदिवासी संस्कृति और समुदायों का सशक्तीकरण प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा के सपनों और आदर्शों के अनुरूप झारखंड को समृद्ध, सशक्त और विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा, भाषा और प्राकृतिक संसाधन इसकी विशिष्ट पहचान हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के साथ गरीब, वंचित, आदिवासी और मूलवासी समुदायों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top