भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जल संकट को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन आज




भास्कर न्यूज | जामताड़ा भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव मनोनीत जिला कमेटी सदस्यों को प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, प्रशिक्षण शिविर और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि कमेटी गठन के बाद यह पहली अहम बैठक है। उन्होंने झारखंड में बढ़ते जल संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस गंभीर मुद्दे पर निष्क्रिय है। इसके विरोध में भाजपा 12 मई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी। प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य झारखंड में भाजपा सरकार बनाना है। प्रदेश टोली सदस्य प्रियंका रंजन ने बताया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 36 घंटे का होगा। प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल और प्लास्टिक के उपयोग पर रोक रहेगी तथा कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता और प्रदर्शनी की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा, मनीष दुबे, माधव चंद्र महतो, कमल गुप्ता, चंडी चरण दे, संतन मिश्रा, सुनील हांसदा, हरिमोहन मिश्रा, विनोद मंडल, विष्णु मंडल, राजेंद्र राउत, महेंद्र मंडल, सुकुमार सरखेल, मोहन शर्मा, दिलीप हेंब्रम, सुजाता सिंह, कृष्णा महतो, आभा आर्या, संजू देवी, प्रसंजीत घोष, पुष्पा सोरेन, मितेश शाह, तापस भट्टाचार्य, कुणाल सिंह, ठाकुरमणि सिंह, रंजीत तिवारी, चंदन राउत सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। संचालन कमलेश मंडल और धन्यवाद ज्ञापन अभय सिंह ने किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top