भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जीटी रोड पर डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश




भास्कर न्यूज | बगोदर बगोदर जीटी रोड पर लंबे समय से सक्रिय डीजल चोरी के संगठित गिरोह पर गोरहर पुलिस ने सोमवार अल सुबह एक पिकअप वैन जब्त की है। जानकारी के अनुसार, जीटी रोड किनारे लाइन होटलों के पास खड़े ट्रकों और अन्य भारी वाहनों से लगातार डीजल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। ट्रक चालकों द्वारा कई बार इसकी मौखिक शिकायत स्थानीय थाना में की गई थी। बताया जाता है कि गिरोह के सदस्य टैंकर और ड्रम की मदद से रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर डीजल चोरी कर रहे थे और यह धंधा कई महीनों से फल-फूल रहा था। गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जीटी रोड पर डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और गोरहर के पातितीरी मोड़ के समीप ड्रम लदे एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर वाहन को रुकवाया, लेकिन वाहन पर सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से संदिग्ध पिकअप वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top