भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेपीएससी की कार्यप्रणाली के विरोध में भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस




सिमडेगा|भारतीय जनता युवा मोर्चा, सिमडेगा की ओर से मंगलवार को जेपीएससी की कार्यप्रणाली व अभ्यर्थियों के साथ हुए अन्याय के विरोध में शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी द्वारा पारदर्शिता के अभाव, कट-ऑफ अंक सार्वजनिक नहीं करने तथा देर रात परिणाम जारी करने के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जेपीएससी की कार्यशैली से झारखंड के लाखों युवाओं का विश्वास टूट रहा है। युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि जेपीएससी की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनाई जाए तथा अभ्यर्थियों की सभी जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि झारखंड के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है। भाजयुमो ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं की मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। मौके पर मुकेश श्रीवास्तव अनूप प्रसाद, विद्या बड़ाईक,उपेंद्र श्रीवास्तव, अनूप केसरी, राकेश रविकांत, सुभाष महतो, चंदन प्रसून, दिनेश प्रसाद, सतनारायण प्रसाद, पिंकी प्रसाद, शिखा अग्रवाल,रोहित कुमार ,आलोक श्रीवास्तव, विनय बघवार आदि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top