भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के कई हिस्सों में भूकंप के झटके लगे:नेपाल के लेलेप में...




रांची सहित झारखंड के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। सुबह 7:02 बजे आए झटके करीब 2 से 3 सेकंड तक महसूस हुए। अचानक घरों के पंखे, खिड़कियां और पलंग हिलने लगे। इससे लोग सहम गए। कई लोगों को पहले लगा कि पास से कोई भारी वाहन गुजर रहा है। उस समय अधिकांश लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। अधिकतर लोगों को सोशल मीडिया से भूकंप की जानकारी मिली।भूकंप का केंद्र नेपाल के लेलेप में था। जमीन के नीचे इसकी गहराई 20 किलोमीटर मापी गई। मौसम वै​ज्ञानिकों के मुताबिक यह काठमांडू से 254 किलोमीटर पूर्व और भूटान की राजधानी थिम्पू से करीब 175 किलोमीटर दूर था। राहत की बात रही कि झारखंड में कहीं भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, 5.0 या इससे अधिक तीव्रता के भूकंप में इमारतों और जान-माल को नुकसान की आशंका बढ़ जाती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top