भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में अब भी सामान्य से 37% कम बारिश:राज्य में अगले दो...




झारखंड में मानसून सक्रिय है। पिछले दो दिन से राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश हो रही है। रविवार को रांची के कांके में सबसे ज्यादा 66.5 एमएम बारिश हुई। इस दौरान ठनका गिरने से राज्य में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें सरायकेला में दो, गुमला जमशेदपुर व हजारीबाग में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक राज्यभर में बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान रांची, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, गुमला और खूंटी में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने और ठनका गिरने की भी संभावना है। लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और पश्चिम बंगाल व उत्तरी झारखंड के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश हो रही है। उत्तर बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल तक मानसूनी टर्फ फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को खेतों में रोकने की जरूरत है, ताकि धान की रोपाई हो सके। झारखंड में अभी भी 37 प्रतिशत कम बारिश झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके बावजूद अब तक सामान्य से 37% कम बारिश हुई है। 19 जुलाई तक राज्य में 380.6 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 240.6 एमएम ही बारिश हुई है। हालांकि सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम की स्थिति सबसे अच्छी है, फिर भी यहां 13% कम बारिश हुई है। जबकि रांची में 20% बारिश की कमी है। यहां अब तक 394.8 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 317.3 एमएम बारिश ही हुई है। सबसे कम 29 प्रतिशत बारिश गढ़वा में हुई है। आकाशीय बिजली ने पांच की ली जान सरायकेला के नुआगुड़ा गांव में ठनका गिरने से नौ साल की रोशनी सोरेन की मौत हो गई। रोशनी की मां का 10 दिन पहले निधन हो गया था। रविवार को मां का श्राद्ध भोज था। इसी दौरान ठनका गिर गया। इससे रोशनी और गांव के सोनू सरदार सहित छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। रोशनी परिवार की आखिरी सदस्य थी। उधर गुमला के सेमरा पाकर टोली में दोपहर धान रोपने के दौरान ठनका गिरने से 55 वर्षीय जयंती देवी की मौत हो गई। वहीं चतरा के सिंदुरिया नावाडीह निवासी 45 वर्षीय दीपक की जमशेदपुर में वज्रपात की चपेट में आकर जान चली गई। वह टेंपो चलाता था। वहीं हजारीबाग के टाटीझरिया में ठनका गिरने से लखिया देवी की मौत हो गई। 25 जुलाई तक हर दिन बारिश मौसम केंद्र रांची के मुताबिक 25 जुलाई तक लगभग हर दिन बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं भारी बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है। आज हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। कल रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और लातेहार जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना हैञ 22 से 25 जुलाई के बीच भी राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top