रांची: झारखंड में आज छठ महापर्व के अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया. इस दौरान मौसम का मिजाज श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज झारखंड में सुबह हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है. फिलहाल 16 नवंबर को झारखंड को IMD ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.
जानें आज सुबह अर्घ्य के समय कैसा रहेगा मौसम
झारखंड के कई जिलों में सुबह हल्की ठंड महसूस हो सकती है. आज नदी, तालाब और जलाशयों के आसपास धुंध का असर अधिक महसूस होने की संभावना है. रांची में सुबह कुहासा रहने के बाद दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने रह सकता है. आज छठ घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुबह गर्म कपड़े साथ रखना चाहिए. ऐसे में वाहन चालकों को भी कम दृश्यता के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है.
झारखंड के इन 6 जिलों में हो सकता है कोहरा
सुबह के मौसम में इन जिलों में हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है. आज रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ में आज कोहरा पड़ सकता है. आज इन जिलों के लिए आईएमडी ने अलर्ट भी जारी किया है.
इन 10 जिलों में शुष्क रह सकता है मौसम
आज झारखंड के किसी भी जिले में आज बारिश की संभावना नहीं है. इन 10 जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है. आज रांची, पलामू, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और पूर्वी सिंहभूम का मौसम शुष्क रह सकता है. इसके अलावा सुबह और रात में ठंड का एहसास हो सकता है. आज रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ और लातेहार में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है. यहां सुबह हल्की ठंड और दोपहर में धूप लोगों को राहत दे सकती है.
रांची का तापमान पहुंचा 16 डिग्री
वैसे तो झारखंड में आज छठ पूजा की सुबह मौसम में काफी बदलाव हुआ है. आज कई जिलों का मौसम शुष्क रह सकता है. वहीं, कुछ जिलों में कोहरा पड़ सकता है. आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C-16°C पहुंच गया है. वहीं, अब झारखंड के लोगों की वायु प्रदूषण चिंता बढ़ा रहा है. आज 16 नवंबर के आंकड़ों में धनबाद का AQI 114 बताया गया है. इसके अलावा रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग और धनबाद की एक ही समय पर ली गई है.
16 से 20 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम
अगले पांच दिनों में झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 16 नवंबर को सुबह कोहरा, बाद में साफ आसमान रह सकता है. 17 नवंबर को पूरे झारखंड में आंशिक बादल रह सकता है. जबकि 18 नवंबर को आंशिक बादल और धूप रह सकती है. इसके अलावा 19 नवंबर को पूरे झारखंड में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे. वहीं, 20 नवंबर को बादल और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.
छठ व्रतियों के लिए जरूरी सलाह
छठ पूजा के अंतिम अर्घ्य के दौरान मौसम सामान्यतः अनुकूल रहने की उम्मीद है. हालांकि सुबह की ठंड और धुंध को देखते हुए गर्म कपड़े पहनकर घाटों पर जाएं. बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाएं. कुल मिलाकर, 16 नवंबर को झारखंड में छठ पूजा के लिए मौसम अनुकूल रहने वाला है. जहां सुबह हल्की धुंध और ठंड के बाद दिन में धूप निकल सकती है.