भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झालबरदा में दुर्गा-काली मंदिर प्रतिष्ठा सह महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ संपन्न




चंदनकियारी | चंदनकियारी प्रखंड के झालबरदा गांव में नव निर्मित श्रीश्री दुर्गा सह काली मंदिर प्रतिष्ठा महायज्ञ का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान गुरुवार को विधिवत पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यज्ञाचार्यों के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। महायज्ञ के दौरान वाराणसी से आईं कथा वाचिका आराधना देवी व कथावाचक शशिकांत महाराज ने अपने प्रवचनों और कथा वाचन से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति प्रेरित किया। उनके प्रवचन सुनने के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top