भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टेंपो से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत:आमने-सामने की टक्कर में...




सोमवार को मैथन स्थित मुकुल पंप के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रॉन्ग साइड से आ रहे एक टेंपो और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो चालक गलत दिशा से पुल पर आ रहा था, जबकि पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही बाइक तेज गति में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मैथन पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि पुल पर अक्सर रॉन्ग साइड से वाहन चलते हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन होता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल पर सख्त यातायात व्यवस्था, निगरानी बढ़ाने और गलत दिशा में वाहन चलाने पर रोक लगाने की मांग की है। मैथन पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top