भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ट्रेलर की चपेट में आने से कार सवार की मौत:रांची से महाराष्ट्र...




गुमला जिले के जशपुर रोड पर जोड़ा जाम के पास एक सड़क दुर्घटना में महाराष्ट्र निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सोपान आनंद राव ने बताया कि तीन दोस्त स्विफ्ट डिजायर कार से रांची से अपने घर अमरावती जा रहे थे। रायडीह थाना क्षेत्र के टर्निंग जोड़ा जाम के पास छत्तीसगढ़ की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी कार को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गणेशपुर, महाराष्ट्र निवासी 35 वर्षीय गनानन कोलमी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य दो दोस्तों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसआई अरविंद कुमार ने गुरुवार को मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top