भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीवीसी के स्वास्थ्य शिविर में लोगों की हुई निशुल्क जांच



बोकारो थर्मल | नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित नारायणपुर शिव मंदिर पंचायत भवन परिसर में डीवीसी सीएसआर की ओर से सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डीवीसी सीएसआर की ओर से अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और संजीवनी पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। शिविर में पुरुषों और महिलाओं के बीपी, वजन, हीमोग्लोबिन, सिकल सेल और ब्लड शुगर की निशुल्क जांच की गई। साथ ही जरूरतमंदों के बीच निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। नावाडीह प्रखंड प्रमुख रेखा देवी ने कहा कि ऊपरघाट क्षेत्र में अस्पताल काफी दूर है और आवागमन की सुविधा भी सीमित है। ऐसे में बुजुर्गों सहित ग्रामीणों के लिए यह शिविर काफी लाभकारी है। बीपी और शुगर जैसी बीमारियों की जांच व दवा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। मुखिया जयंती देवी ने डीवीसी की पहल की सराहना की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top