भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तीन साल की उम्र में पिता को खोया, पत्नी के साथ मिलकर...


Last Updated:

Success Story: झारखंड की राजधानी रांची के राहुल और कनिका दोनों हस्बैंड- वाइफ हैं. राहुल बताते हैं कि हमारे मल्हारी रेस्टोरेंट के दो ब्रांच और बैंकट हॉल हैं. उन्हें यहां तक पहुंचना आसान नहीं था. यहां तक पहुंचने में उऩकी पत्नी का पूरा साथ मिला. उन्होंने लव मैरिज की है और एजुकेशन लोन लेकर पढ़ाई की है. लोन चुकाने के लिए पहले नेवी में कैप्टन के तौर पर जॉब किया. इसके बाद फिर होटल के बिजनेस में आ गए. आज आलम यह है कि हम अब एक और होटल खोलने वाले हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

राहुल ने बताया कि जब वह 3 साल के थे, तब पिताजी चल बसे थे. तब से उनकी मां ने उन्हें अकेले संभाला है. पिता की तो शक्ल भी याद नहीं है कि वह दिखते कैसे थे. बस वह हमेशा जिंदगी में पॉजिटिव रहते हैं. क्योंकि मुझे लगता है कि किसी के पास मुझसे भी ज्यादा समस्या है. यह चीज सोचते हैं तो ज्यादा तकलीफ भी नहीं होती है.

पढ़ाई लिखाई किया फिर एजुकेशन लोन लिया. अब लोन भी तो चुकाना था तो प्राइवेट नेवी जॉब किया. जहां कैप्टन के तौर पर जॉब करके अपना सारा लोन चुका दिया. राहुल बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही होटल के बिजनेस का बड़ा शौक रहा है, लेकिन लोन भी तो चुकाना था.

इसलिए नौकरी की वहां से आकर अपना पहला रेस्टोरेंट खोला और वह हिट रहा. हिट इसलिए रहा क्योंकि, हमने क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया है. ग्राहकों को हर दिन कुछ अलग और कुछ नया कैसे परोसें. इस बारे में अधिक जोर रहा है और इसमें उनकी पत्नी का भी पूरा साथ रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उनकी पत्नी लंदन में चार्टर्ड अकाउंटेंटॆ के तौर पर काम करती थी. हालांकि, अब वह इंडिया आ चुकी हैं. हम दोनों ने शादी से पहले 2 साल एक दूसरे को जाना समझा और उसके बाद परिवार वालों को बताया. परिवार वालों ने भी बड़े ही खुले दिल के साथ हमारे रिश्ते को स्वीकारा. आज हमारी एक छोटी बेटी भी है.

होटल के मेनू से लेकर पार्टी तक में पत्नी का कई सारा आइडिया होता है तो ऐसे में हम दोनों बैलेंस बनाकर चलते हैं. राहुल बताते हैं कि वह बहुत जल्द ही एक और होटल खोलने वाले हैं. बस कुछ दिन में आपको इसका ओपनिंग डेट देखने को मिल जाएगा।

इस होटल के बिजनेस को हम और एक्सपेंड करना चाहते हैं समय के साथ. इस बिजनेस का सिर्फ एक मूलमंत्र ईमानदारी से खाने में है. ईमानदारी व क्वालिटी जितनी शानदार रहेगी आप इतना ही आगे जाएंगे. उन्होंने इससे कभी भी समझौता नही किया और ना करेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top