भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने नाश्ता दुकान में मारी टक्कर, भारी नुकसान



पबिया |गोविंदपुर–साहिबगंज मुख्य मार्ग पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया बस पड़ाव के समीप बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे स्थित नाश्ता की दुकान में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुकान की छावनी, काउंटर तथा अंदर रखा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि दुकान का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट चुका था और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। गनीमत रही कि घटना देर रात हुई, जिससे उस समय दुकान पर कोई मौजूद नहीं था। यदि हादसा दिन के समय होता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि किसी भारी एवं तेज रफ्तार वाहन ने अनियंत्रित होकर दुकान में टक्कर मारी होगी। टक्कर की तीव्रता को देखते हुए वाहन की रफ्तार काफी अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top