भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिल्ली में आज भारी जाम, दोपहर 3 बजे के बाद इन 9...


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में आज भारी जाम, दोपहर 3 बजे के बाद इन 9 रास्तों पर जाने से बचें

Last Updated:

दिल्ली में बालेन शाह की यात्रा और नगर कीर्तन जुलूस के कारण आज दोपहर 3 बजे से 9 प्रमुख रास्तों पर भारी जाम रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है, ताक‍ि जाम के झंझट से बचा जा सके.

दिल्ली में आज भारी जाम, दोपहर 3 बजे के बाद इन 9 रास्तों पर जाने से बचेंZoom

द‍िल्‍ली में 23 नवंबर के ल‍िए ट्रैफ‍िक पुल‍िस ने एडवाइजरी जारी की है. (फाइल फोटो)

Delhi Traffic Advisory: आज नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा और गुरुपर्व के मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा निकाले जा रहे नगर कीर्तन जुलूस के चलते कई रास्तों पर ट्रैफिक का भारी दवाब देखने को मिलेगा.इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों से कुछ रास्तों से न गुजरने की अपील की है. एडवाइजरी के अनुसार दिल्ली की करीब 9 सड़कों पर असर पड़ेगा, वहीं 12 सड़कों पर रूट डायवर्जन रहने वाला है.

राजघाट पर वीआईपी मूवमेंट और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के जुलूस की वजह से 23 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.

किन सड़कों पर असर पड़ेगा?

आउटर रिंग रोड (वजीराबाद फ्लाईओवर से सलीमगढ़ वाई-पॉइंट तक)
शमननाथ मार्ग
लोक निवास मार्ग
अंडर हिल रोड
राजपुरा रोड
बुलेवार्ड रोड
रानी झांसी रोड
डॉ. कर्णवाल मार्ग
महात्मा गांधी मार्ग

किन जगहों पर ट्रैफिक कंट्रोल या डायवर्जन हो सकता है?

आम लोगों के लिए क्या सलाह है?

. ट्रैफ‍िक पुल‍िस का कहना है क‍ि जितना हो सके प्रभावित सड़कों से बचें.
. पहले से अपनी यात्रा की योजना बना लें और उसी के अनुसार घर से न‍िकलें.
. अगर आप गाड़ी से जा रहे हैं तो वैकल्पिक रास्ते अपनाएं और अतिरिक्त समय निकालकर चलें. या फ‍िर मेट्रो का इस्‍तेमाल करें.
. इन इलाकों में सड़क किनारे गाड़ी न खड़ी करें. ऐसा करने पर गाड़ी टो होने की पूरी संभावना है.
. पुल‍िस का कहना है क‍ि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिस कर्मियों के निर्देश मानें.
. धैर्य रखें और डायवर्जन साइनों का पालन करें, ताक‍ि इन इलाकों में बेवजह और जाम की स्‍थ‍ित‍ि न हो.

ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर बाकी सभी सामान्य वाहनों पर ये पाबंदियां लागू होंगी. भारी और कमर्शियल वाहनों को जरूरत पड़ने पर डायवर्ट किया जाएगा.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top