Last Updated:
इस बार धनतेरस पर खास संयोग बन रहा है. शुक्र का कन्या में गोचर होगा. जिससे शुक्रवार, हस्त नक्षत्र और वृषभ लग्न का संगम रहेगा. शुक्र सुख-वैभव के कारक हैं. इसका शुभ असर सिंह, कन्या और तुला राशि पर होगा. इन तीन राशियों को धन और कारोबार में लाभ मिल सकता है.
देवघरः धनतेरस का त्योहार आते ही लोग सोना-चांदी, बर्तन और वाहन खरीदने की तैयारी में जुट जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. लेकिन इस बार धनतेरस पर सिर्फ खरीदारी ही नहीं, बल्कि ग्रहों की चाल भी चर्चा में रहने वाली है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन कुछ ऐसे संयोग बन रहे हैं. जिनका खास प्रभाव तीन राशियों पर पड़ सकता है.इन राशियों के जातकों के लिए धनतेरस आर्थिक मामलों, कारोबार और सुख-सुविधाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. आखिर कौन-सी वे तीन राशियां है. जिनके लिए इस बार धनतेरस खास हो सकती है. आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल से.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि इस साल 6 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा.इसी दिन शुक्र ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे. इसके साथ शुक्रवार, हस्त नक्षत्र और शाम के समय स्थिर वृषभ लग्न का संयोग भी बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, वैभव और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में धनतेरस के दिन इन योगों का बनना ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पंडित मुद्गल के अनुसार, इस संयोग का सकारात्मक प्रभाव सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों पर पड़ सकता है. हालांकि, इसका प्रभाव हर व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.
धनतेरस में इन राशियों की बल्ले-बल्ले
- सिंह राशिः सिंह राशि वालों के लिए धनतेरस का दिन आर्थिक मामलों में नई उम्मीद लेकर आ सकता है. कारोबार करने वाले जातकों को अपने काम को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कामकाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद रह सकती है. परिवार में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी का योग बन सकता है. हालांकि, धन खर्च करते समय अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखना जरूरी होगा.
- कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए इस बार धनतेरस खास चर्चा में है, क्योंकि इसी दिन शुक्र ग्रह इस राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस गोचर का असर इनके आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन पर पड़ सकता है. नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना रह सकती है. लंबे समय से किसी काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. हालांकि, किसी भी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करना बेहतर रहेगा.
- तुला राशिः तुला राशि के जातकों के लिए धनतेरस का दिन सुख-सुविधाओं और पारिवारिक खुशियों के लिहाज से खास माना जा रहा है. कारोबारियों को नई योजनाओं पर काम करने और भविष्य की तैयारी करने का अवसर मिल सकता है. घर में खरीदारी और पूजा-पाठ को लेकर उत्साह बना रह सकता है. आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लेना आपके लिए महत्वपूर्ण होगा.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…