गुमला|ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के झारखंड प्रभारी और झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने देश में लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलों का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया। विजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का रवैया लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान किसानों के साथ हुए व्यवहार का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और उससे जुड़े संगठन लगातार भ्रष्टाचार, अत्याचार और घोटालों के नए मामले सामने ला रहे हैं।
Source link