![]()
बोकारो | चास थाना क्षेत्र में वर्षों से लंबित एक दुकान के मामले में मंगलवार को न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया गया। प्रशासन ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए संबंधित दुकान का कब्जा आदेशानुसार प्रथम पक्ष को सौंप दिया। पूरी कार्रवाई कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यबाला सिन्हा की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार, मामला चास स्थित एक दुकान से संबंधित था, जिस पर पूर्व में न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया था। आदेश के अनुपालन के लिए न्यायालय के निर्देश पर प्रशासनिक टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दुकान का कब्जा सौंप दिया गया।
Source link